जमुई: मनीयड्डा के समीप तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग के मनीयड्डा के समीप बुधवार की सुबह 5 के करीब तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिस पर सवार चालक उप चालक घायल हो गया। दोनों को डॉयल 112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर दोनों को पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान जहानाबाद जिले के मीरगंज निवासी चंदन ओर रितेश के रूप में हुई।