झांसी: झांसी में क्रेशर उद्योग दम तोड़ रहा है, मध्य प्रदेश में भाव कम होने के कारण 40 क्रेशर हुए बंद
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2025 झांसी में क्रेशर उद्योग के हालात बिगड़ रहे हैं। जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश से इस उद्योग को चुनौती मिल रही है, जिसका सामना यह कारोबार नहीं कर पा रहा है। भाव में भारी अंतर होने की वजह से यूपी के खरीदार भी मध्य प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं।