झांसी: झांसी-कानपुर रेल खंड के समपार फाटक 144 पर मरम्मत कार्य के कारण 26 से 28 जनवरी तक रहेगा बंद
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2025 उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल क्षेत्र में स्थित झांसी-कानपुर रेल खंड के समपार फाटक संख्या 144 पर रेलवे मरम्मत कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 26 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान संबंधित समपार फाटक के माध्यम से सड़क यातायात बंद रहेगा। सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग परगहना गांव से हाईवे फाटक संख्या 143A के जरिए परिवर्तित किया गया।