झांसी: झांसी रेल मंडल ने सीनियर इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2025 झांसी रेल मण्डल मुख्यालय के सीनियर इंस्टीटयूट में राष्ट्र का 76वां गणतन्त्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबन्धक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान सहित किया गया। दीपक कुमार सिन्हा ने रेल सुरक्षा बल द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल सुरक्षा बलो ने सलामी दी।