बांका: खास बग्घा गांव से महिला अपने दो वर्षीय पुत्री को लेकर प्रेमी के साथ फरार, परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Banka, Banka | Nov 7, 2024 खास बाग्घा गांव में महिला 2 वर्षीय पुत्री को लेकर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। घटना के बाद परिजनों के द्वारा पहले तो काफी खोजबीन की गई। जब महिला का कोई सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित परिजन गुरुवार की दोपहर 12:20 बजे थाना पहुंचकर फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के सिंटू कुमार समेत पांच लोगों के विरुद्ध थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।