बांका: छठ पूजा के अवसर पर तारा मंदिर में भगवान सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित, लोगों ने की पूजा
Banka, Banka | Nov 7, 2024 छठ पूजा के अवसर पर तारा मंदिर परिसर मे सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित की गई। गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे भगवान सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छठव्रती सहित श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। वहीं शुक्रवार की सुबह भगवान सूर्य देव की विसर्जन पूजा किया जायगा।