बेगूसराय: बखरी थाना पुलिस ने एक कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
बखरी थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 01 कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में बखरी थाना की पुलिस ने कार्रवाई की.