बक्सर: डीएम ने पंचकोसी परिक्रमा के बड़का नुआंव अंजनी सरोवर का निरीक्षण किया, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Nov 16, 2024 शनिवार को दिन के करीब 1:00 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल पंचकोशी परिक्रमा के चौथे पड़ाव बड़का नुआंव स्थित अंजनी सरोवर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश जारी किये। इस दौरान अंजनी सरोवर में निर्माणाधीन घाट एवं मंच का बारीकियों के साथ निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन घाट एवं शेडयुक्त मंच का बोर्ड नहीं लगाए जाने पर सवाल भी किये।