बिजावर: केन नदी में आदिवासियों का 'मिट्टी सत्याग्रह', भूख हड़ताल के बीच आंदोलन हुआ उग्र
छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आंदोलन कर रहे आदिवासियों ने 9वें दिन सोमवार की दोपहर करीब12 बजे से ‘मिट्टी सत्याग्रह’ शुरू कर दिया। भूख हड़ताल के दूसरे दिन हजारों लोगों ने केन नदी में उतरकर शरीर पर मिट्टी लपेटी और विरोध जताया। जय किसान संगठन के अमित भटनागर ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें न मानी गई।