अल्बर्ट एक्का (जारी): पशुपालन विभाग ने किसानों के बीच किया शुगर व पशु सामग्री का वितरण
जारी प्रखंड कार्यालय में पशुपालन विभाग की ओर से किसानों के बीच शुगर एवं पशुपालन से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने लाभुक किसानों को सामग्री प्रदान कर पशुपालन को बढ़ावा देने की अपील की। वितरण कार्यक्रम में किसान नवीन बाखला, जेफरीन मिंज सहित चार लाभुकों को शुगर तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।