आपसी रंजिश में कार को बनाया आग का निशाना: बाल्टी में पेट्रोल लाकर युवक ने लगाई आग, CCTV में कैद वारदात...
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में आपसी रंजिश के चलते रेलवे कर्मचारी रामकुमार सिंह की ईको स्पोर्ट कार में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना 14 सितंबर की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। फुटेज के मुताबिक, एक युवक बाल्टी में पेट्रोल लेकर पहुंचा और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कार से लपटें उठती देखकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाई। पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी की पहचान डी-17 साइट नंबर-1 निवासी सिद्धांत घुरैया के रूप में की है और मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।