“सेवा-संकल्प अभियान”
मंत्री श्री कुशवाह ने बच्चों के साथ लिया ‘2 लिटिल इंडियंस’ फिल्म का आनंद
“सेवा-संकल्प अभियान” एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने शनिवार को काजल टॉकीज में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ ‘2 लिटिल इंडियंस’ फिल्म देखी। चिल्ड्रेन चलचित्र एण्ड दिव्यांग बेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री कुशवाह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मंत्री श्री कुशवाह ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि “बच्चों की मुस्कान और उनका उज्ज्वल भविष्य समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। आप खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार कर देश का नाम रोशन करें।” उन्होंने कहा कि “सेवा-संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियां और सहयोग पहुंचाना है।”
इस अवसर पर बच्चों ने उत्साह के साथ फिल्म का आनंद लिया। बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंचे मंत्री श्री कुशवाह ने उनके बीच सहजता से समय बिताया और कार्यक्रम को आत्मीयता प्रदान की।
#Gwalior
#SevaSankalpAbhiyan
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
4 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026