बांका: समाहरणालय में सात निश्चय-3 के तहत जनसमस्याओं की सुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Banka, Banka | May 8, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्य को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में शुक्रवार की दाेपहर 12 बजे समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।