अंतर्राष्ट्रीय रामसनेही संप्रदाय के पंच दिवसीय फूलडोल महोत्सव को लेकर कस्बे में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आयोजित होने वाला यह पारंपरिक मेला हर वर्ष बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भरता है, जिसे लेकर इस बार भी प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।