जगदलपुर: जिला स्काउट एंड गाइड्स की टीम की औपचारिक बैठक सम्पन्न, जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनी रणनीति
आज बस्तर जिला मुख्य आयुक्त सुरेश गुप्ता नेतृत्व में बस्तर जिला स्काउट एंड गाइड्स की टीम की औपचारिक बैठक हुई। जिसके अंतर्गत जिले में स्काउटिंग की गतिविधियों को बढ़ावा देने सम्बन्धी विषयों ख़ास तौर पर स्काउटिंग से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को लेकर टीम से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।