बंजरिया: जनेरवा से बंजरिया पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
मारपीट के एक आरोपी को बंजरिया पुलिस जनेरवा से गिरफ्तार कर सोमवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष बंजरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के जनेरवा का नौशाद आलम उर्फ रिंकू है। उसके ऊपर स्थानीय थाना में मारपीट को लेकर कांड संख्या 333/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।