अशोक नगर: राजपुर मंडल के ग्राम सावन में बूथ समिति की बैठक संपन्न, पूर्व विधायक जज्जी ने कहा- संगठन ही शक्ति है
अशोकनगर रविवार को दोपहर 3 बजे पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने राजपुर मंडल के बूथ क्रमांक 265, ग्राम सावन में आयोजित बूथ समिति की बैठक में सहभागिता की। बैठक में संगठन विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर श्री जज्जी ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।