हसनपुर: सैदनगली गांव काला खेड़ा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सैदनगली में संभल मार्ग पर देर रात एक दुर्घटना में मजदूर की मौत हो गई। गुर्जरों वाली चकुनी निवासी 37 वर्षीय गजराज सिंह हसनपुर से बाइक पर घर लौट रहे थे। काला खेड़ा पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गजराज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।