हसनपुर: मोहल्ला कोट में स्थित कंपोजिट विद्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने की हजारों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मोहल्ला कोट में स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर आजा चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह 8 बजे विद्यालय के शिक्षक वसीम अहमद खान पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना अपने अधिकारियों के साथ-साथ डायल 112 पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।