जयसिंहनगर: शासकीय हाई स्कूल सीधी में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
जिले के अंतिम छोर में स्थित शासकीय हाई स्कूल सीधी में बुधवार की दोपहर 3 बजे लगभग सायकल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकल वितरित की गई है।बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में चलाई जा रही निःशुल्क साइकल वितरण योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल सीधी में निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम रखा गया।