कुचायकोट: गोपालपुर: डुमरिया गांव में उत्पाद विभाग ने 136 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 2 बाइक ज़ब्त
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप से 136 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने दो मोटरसाइकिल भी जप्त किया है जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज बृहस्पतिवार को शाम 5:30 बजे दी उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दिलीप कुमार बताया जाता है।