परबतसर: परबतसर में हेड कांस्टेबल ने एक युवक को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, जिला पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर
परबतसर में एक हेड कांस्टेबल ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामले को लेकर अब जिला पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए हेड कांस्टेबल राय सिंह मीणा को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार टोल के विवाद को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे उसी समय हेड कांस्टेबल ने तेश में आकर एक युवक के थप्पड़ लगा दी।