परबतसर: सिटावट ग्राम में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन
सिटावट ग्राम में एक पेड से युवक रिछपाल का शव लटका हुआ मिला। इसको लेकर ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया एवं रास्ता भी जाम कर दिया। मामले को लेकर विधायक रामनिवास गावडिया अभी मौके पर पहुंचे एवं वार्ता की। ग्रामीणों ने कहा की हत्या का मामला दर्ज किया जाए एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। खबर लिखे जाने तक शव नहीं लिया गया।