परबतसर: परबतसर में न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, न्यायालय में कामकाज हुआ ठप
परबतसर में न्यायिक कर्मचारी मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान उन्होंने कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण न्यायालय में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया एवं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने राजस्थान सरकार होश में आओ के नारे लगाए।