परबतसर: सिटावट युवक की मौत के मामले में चल रहे धरना प्रदर्शन पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बनाई सहमति, 15 लाख की मिलेगी सहायता राशि
परबतसर उपकरण क्षेत्र के ग्राम सिटावट में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में चल रहा धरना प्रदर्शन आखिर खत्म हुआ। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के प्रयासों से प्रशासन एवं परिजनों के बीच सहमति बनी। सोमवार को सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया। मामले में SIT टीम का गठन किया गया। ADM ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।