बंजरिया: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सिसवापूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या परवीन ने महिलाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर शुक्रवार को सिसवापूर्वी की मुखिया तान्या परवीन ने महिलाओ से रक्तदान करने की अपील की है। उन्हें रेडक्रॉस में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। ताकि पुरुषों की तरह स्वथ्य महिलाएं भी रक्तदान कर जीवन दान दे सके। इस अवसर डीएम सौरभ ज़ोरवाल,एसपी सुवर्ण प्रभात व रेडक्रॉस के अध्यक्ष सह एडीएम ने रक्तदान कर लोगो से भी रक्तदान करने की अपील की है।