भदोही: बीरमपुर में अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम को धमकी देने और आत्मदाह की धमकी पर दर्ज हुई एफआईआर
तहसील ज्ञानपुर क्षेत्र में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम को धमकी देने का मामला सामने आया है।राजस्व टीम और पुलिस बल गाटा संख्या 144/4 व 144 मि0 की ग्राम सभा की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान अतिक्रमणकर्ता और उसके परिवार ने विरोध किया। एक व्यक्ति ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।