भदोही: भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने पीएम मोदी से मुलाकात की, भदोही में 200 बेड के अस्पताल की मांग की
सांसद डॉ. विनोद बिंद ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जनपद में 200 बेड के सुपर स्पेशलिटी ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना की मांग की। उन्होंने पीएम को एक पत्र सौंपकर भदोही समेत आसपास के जिलों के श्रमिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।