भदोही: भदोही शहर में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का शुक्रवार को भदोही आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने मंत्री दारा सिंह चौहान का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा।