भदोही: भदोही साइबर पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस किए ₹1.37 लाख
साइबर क्राइम पुलिस थाना भदोही ने नकली ट्रेडिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में ₹1,37,648/- की धनराशि वापस कराई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत थाना ज्ञानपुर में पंजीकृत धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रकम की वापसी सुनिश्चित की गई।