भदोही: चौरी में ट्रेलर ने बाइक सवार दो बुनकर भाइयों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत व दूसरा हुआ गंभीर घायल
चकिया तिराहे के पास शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो बुनकर भाई ट्रेलर की चपेट में आ गए। इसमें अराफात (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरफराज (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भदोही की एक कालीन कंपनी में काम करते थे और रोजा खोलने घर जा रहे थे।