बिंदकी: गूंझी पहुंचे सांसद नरेश उत्तम पटेल, मृतक बीएलओ के परिजनों को दी आर्थिक मदद, 50 लाख रुपये की सरकारी सहायता की मांग
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के गूंझी में शुक्रवार को दिन मे 1 बजे फतेहपुर के सपा के सांसद नरेश उत्तम पटेल पहुंचे। उन्होंने मृतक बीएलओ बृजेंद्र पाल के परिजनों से मुलाकात किया। आर्थिक मदद प्रदान किया। इसके अलावा सरकार से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी किया। वह अमौरा गांव भी पहुंचे और शहीद शिवम सिंह के दुखी परिजनों से मिले।