जबलपुर: सांप्रदायिक संघर्ष के षड्यंत्र व झूठे मुकदमे का आरोप: पीड़ितों ने ASP सूर्यकांत शर्मा को आवेदन सौंप निष्पक्ष जांच की मांग
जबलपुर। शहर में सांप्रदायिक संघर्ष का षड्यंत्र रचने और गोहलपुर थाने में झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप लगाते हुए कुछ युवकों ने सोमवार दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को आवेदन सौंपा। आवेदन में पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदक यूसुफ शेख पिता स्वर्गीय शेख रज्जाक,