भिंड नगर: भिंड में आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बयान, मुआवजे की मांग
भिंड जिले में हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश से हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने शनिवार दोपहर 3 बजे गांधी मार्केट में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण जिले के कई क्षेत्रों में लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और पशुओं की मौत से ग्रामीणों को आर्थिक संकट का सामना