कालपी: चतेला गांव में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की
Kalpi, Jalaun | May 3, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला में भूमि विवाद का मामला गंभीर हो गया है, सावन अली ने रविवार सुबह 11 बजे एसडीएम कालपी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी वैध भूमि और मकान पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, पीड़ित का कहना है कि आरोपित लोग ताला तोड़कर मकान में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है।