सरिता विहार: दिल्ली के बदरपुर में मीठापुर का लापता अस्पताल नाम से आप नेता राम सिंह ने किया कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मीठापुर में 15 साल पहले हुए अस्पताल के शिलान्यास की जगह पर अस्पताल नहीं बनने के मुद्दे को उठाते हुए पूर्व विधायक व आप नेता राम सिंह ने मीठापुर का लापता अस्पताल नाम से मुहिम चलाई और अस्पताल खोजने वालों को इनाम देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 15 साल पहले अस्पताल का शिलान्यास किया गया था लेकिन आज तक अस्पताल नहीं बना।