सरिता विहार: दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र के फेस टू इलाके में दूसरे दिन भी जारी रही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई
राजधानी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र के फेस टू इलाके के जेजे कैंप पर शुक्रवार को शुरू हुई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही दो दिनों की कार्रवाई में अब तक दर्जनों अवैध निर्माण को तोड़ा जा चुका है बता दें हाई कोर्ट के आदेश के बाद ओखला औद्योगिक क्षेत्र के फेस टू इलाके में सर्विस रोड पर बने अवैध निर्माण को तोड़ने कार्य चल रहा है।