सरिता विहार: दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई के लिए सांसद ने आम आदमी पार्टी को ठहराया जिम्मेवार
दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि सबको पता है कि ओखला औद्योगिक क्षेत्र में झुग्गीयों को एमसीडी ने तोड़ा है।और एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस कार्रवाई के लिए आम आदमी पार्टी जिम्मेवार है।अगर आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा पर आरोप लगाते हैं तो उन पर लानत है आम आदमी पार्टी के नेताओं को शर्म आनी चाहिए।