भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल परिसर में घुटनों तक पानी, मरीज परेशान
लगातार बारिश से बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल परिसर में घुटनों तक पानी भर गया है। मरीजों और तीमारदारों को पानी से होकर ओपीडी व इमरजेंसी तक पहुंचना पड़ रहा है। नगर पंचायत ने दो दिन पंपसेट चलाकर पानी निकाला, लेकिन सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पंपसेट बंद मिला। कई दिनों से जलभराव के कारण दुर्गंध भी फैल रही है।