Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

👉*लखनऊ में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला इमारत में आग से 15 लोगों की मौत, कई घायल* *उत्तर प्रदेश* की राजधानी लखनऊ में एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ज्यादातर वीडियो एनिमेशन सेंटर हेड हूपर्स स्टूडियो के कर्मचारी और वहां सीखने आए छात्र शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर से घटनास्थल पर मौजूद रहे। शवों को देखकर वे भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है और सभी कमरों की तलाशी ली जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का कार्यक्रम छोड़कर सीधे लखनऊ लौटे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद वे केजीएमयू अस्पताल पहुंचे, जहां मृतकों और घायलों को भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोग सीढ़ियों के रास्ते नीचे आए। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन से अधिक लोग छत से कूदे और लगभग 15 लोग सीढ़ियों से बाहर निकले। जानकारी के मुताबिक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर अलीगंज पेट शॉप एंड क्लिनिक नाम से दुकान है। पहली मंजिल पर एक कार्यालय बताया जा रहा है, जबकि दूसरी मंजिल पर वीडियो गेम और एनिमेशन से जुड़ा हेड हूपर्स स्टूडियो संचालित हो रहा था। आशंका है कि आग पहली मंजिल से शुरू होकर तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई। हालांकि आग लगने की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। केजीएमयू अस्पताल के पीआरओ डॉक्टर केके सिंह के अनुसार अस्पताल में 13 शव लाए गए हैं, जबकि 5 घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और अंतिम आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है। *मृतकों की सूची* में सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमनी, ज्योति, आदित्य श्रीवास्तव, भविश्य, अब्दुल रहमान, सूरज साह, भाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमल्या के नाम बताए जा रहे हैं। *घायलों में* जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेंद्र, अभिषेक, पंकज जोशी और गौरव कुमार शामिल बताए गए हैं। *फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। आग कैसे लगी और इमारत में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम थे या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी*। ✍️✍️ *Rajat gupta* #LucknowFire #LucknowFireTragedy #लखनऊ_अग्निकांड #BreakingNews #UPNews #CMYogi #YogiAdityanath #BrajeshPathak #KGMU #HeadHoopersStudio #LucknowNews #UttarPradeshNews #FireAccident #दिसहारनपुरवॉइस #RajatGuptaReporter

Behat, Saharanpur | Jun 22, 2026

MORE NEWS

🚨 बड़ी खबर: उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर भारी तनाव, पंजाब से आए सैकड़ों निहंगों को पुलिस ने रोका!

​पंजाब से उत्तराखंड के लिए कूच करने वाले करीब 300 निहंग सिख इस समय उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है, लेकिन निहंग आगे बढ़ने पर अड़े हुए हैं। मौके पर टकराव की स्थिति बनी हुई है।

​🛑 क्या है पूरा मामला?
​16 जून की घटना: उत्तराखंड में निहंगों की बाइक स्थानीय युवकों से टकरा गई थी।

​विवाद और गिरफ्तारी: एक्सीडेंट के बाद बात इतनी बढ़ी कि पुलिस ने मामले में 4 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया।

​पंजाब से कूच: इसी गिरफ्तारी के विरोध में और अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब से सैकड़ों की तादाद में निहंगों ने उत्तराखंड का रुख किया है।

​बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात है और निहंगों को समझाने व स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है।
​#Uttarakhand #Punjab #NihangSikhs #HimachalBorder #BreakingNews #CurrentAffairs #CrimeNews

🚨 बड़ी खबर: उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर भारी तनाव, पंजाब से आए सैकड़ों निहंगों को पुलिस ने रोका! ​पंजाब से उत्तराखंड के लिए कूच करने वाले करीब 300 निहंग सिख इस समय उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है, लेकिन निहंग आगे बढ़ने पर अड़े हुए हैं। मौके पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। ​🛑 क्या है पूरा मामला? ​16 जून की घटना: उत्तराखंड में निहंगों की बाइक स्थानीय युवकों से टकरा गई थी। ​विवाद और गिरफ्तारी: एक्सीडेंट के बाद बात इतनी बढ़ी कि पुलिस ने मामले में 4 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया। ​पंजाब से कूच: इसी गिरफ्तारी के विरोध में और अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब से सैकड़ों की तादाद में निहंगों ने उत्तराखंड का रुख किया है। ​बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात है और निहंगों को समझाने व स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। ​#Uttarakhand #Punjab #NihangSikhs #HimachalBorder #BreakingNews #CurrentAffairs #CrimeNews

Behat, Saharanpur | Jun 26, 2026

*TheSaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*

*👉🏾👉🏾मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार!!*

*👉🏾👉🏾थाना मिर्जापुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय में किया जा रहा पेश!!*

*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* 

_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना मिर्जापुर की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, एंटी रोमियो टीम ने अर्जुन पुत्र पुरण सिंह निवासी ग्राम सबरीपुर, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना मिर्जापुर में पूर्व से दर्ज मु0अ0सं0 182/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला पंजीकृत था।पुलिस ने आरोपी को संबंधित वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद पुलिस लगातार महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रही है!!!_
    #MissionShakti #AntiRomeoSquad #SaharanpurPolice #MirzapurPolice #WomenSafety #MissionShakti50 #UPPolice #Saharanpur #Behat #News7 #TheSaharanpurVoice #BreakingNews #CrimeNews #WomenSecurity #UttarPradeshNews

*TheSaharanpurVoice/News7* *सच्चाई के साथ हरदम* *👉🏾👉🏾मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार!!* *👉🏾👉🏾थाना मिर्जापुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय में किया जा रहा पेश!!* *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* _वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना मिर्जापुर की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, एंटी रोमियो टीम ने अर्जुन पुत्र पुरण सिंह निवासी ग्राम सबरीपुर, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना मिर्जापुर में पूर्व से दर्ज मु0अ0सं0 182/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला पंजीकृत था।पुलिस ने आरोपी को संबंधित वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद पुलिस लगातार महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रही है!!!_ #MissionShakti #AntiRomeoSquad #SaharanpurPolice #MirzapurPolice #WomenSafety #MissionShakti50 #UPPolice #Saharanpur #Behat #News7 #TheSaharanpurVoice #BreakingNews #CrimeNews #WomenSecurity #UttarPradeshNews

Behat, Saharanpur | Jun 25, 2026

नगर पंचायत बेहट में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू पत्रकार शाहिद जमाल की खास रिपोर्ट:

नगर पंचायत बेहट में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू पत्रकार शाहिद जमाल की खास रिपोर्ट:

Behat, Saharanpur | Jun 23, 2026

👉*लखनऊ में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला इमारत में आग से 15 लोगों की मौत, कई घायल* *उत्तर प्रदेश* की राजधानी लखनऊ में एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ज्यादातर वीडियो एनिमेशन सेंटर हेड हूपर्स स्टूडियो के कर्मचारी और वहां सीखने आए छात्र शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर से घटनास्थल पर मौजूद रहे। शवों को देखकर वे भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है और सभी कमरों की तलाशी ली जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का कार्यक्रम छोड़कर सीधे लखनऊ लौटे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद वे केजीएमयू अस्पताल पहुंचे, जहां मृतकों और घायलों को भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोग सीढ़ियों के रास्ते नीचे आए। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन से अधिक लोग छत से कूदे और लगभग 15 लोग सीढ़ियों से बाहर निकले। जानकारी के मुताबिक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर अलीगंज पेट शॉप एंड क्लिनिक नाम से दुकान है। पहली मंजिल पर एक कार्यालय बताया जा रहा है, जबकि दूसरी मंजिल पर वीडियो गेम और एनिमेशन से जुड़ा हेड हूपर्स स्टूडियो संचालित हो रहा था। आशंका है कि आग पहली मंजिल से शुरू होकर तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई। हालांकि आग लगने की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। केजीएमयू अस्पताल के पीआरओ डॉक्टर केके सिंह के अनुसार अस्पताल में 13 शव लाए गए हैं, जबकि 5 घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और अंतिम आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है। *मृतकों की सूची* में सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमनी, ज्योति, आदित्य श्रीवास्तव, भविश्य, अब्दुल रहमान, सूरज साह, भाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमल्या के नाम बताए जा रहे हैं। *घायलों में* जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेंद्र, अभिषेक, पंकज जोशी और गौरव कुमार शामिल बताए गए हैं। *फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। आग कैसे लगी और इमारत में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम थे या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी*। ✍️✍️ *Rajat gupta* #LucknowFire #LucknowFireTragedy #लखनऊ_अग्निकांड #BreakingNews #UPNews #CMYogi #YogiAdityanath #BrajeshPathak #KGMU #HeadHoopersStudio #LucknowNews #UttarPradeshNews #FireAccident #दिसहारनपुरवॉइस #RajatGuptaReporter - Behat News