*TheSaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾मिर्जापुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 416 ग्राम अवैध चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾ऑपरेशन सवेरा' के तहत कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर नदीम उर्फ बैवड़ा दबोचा, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज!!*
*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*
_सहारनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है!!पुलिस के अनुसार, बीती रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान रायपुर-मिर्जापुर रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से नदीम उर्फ बैवड़ा पुत्र नाजिम, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 416 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई!!गिरफ्तारी के आधार पर थाना मिर्जापुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के मादक पदार्थों के नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है!!पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना मिर्जापुर का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट संख्या-25 बी) है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम, गुंडा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं!!यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश सोलंकी व थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा की गई!!_