चाईबासा: टाटा बाईपास चौक पर प्रतिमा विवाद: सर्वसम्मति से निर्णय की मांग, 1 से 4 अगस्त तक होगा शांतिपूर्ण धरना
चाईबासा: टाटा बाईपास चौक पर प्रस्तावित स्व. शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना को लेकर आदिवासी हो समाज सहित विभिन्न सामाजिक, पारंपरिक एवं जनसंगठनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेने की मांग की है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को दो बजे हरिगुटू स्थित कला एवं संस्कृति भवन में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है कि पदयात्रा व शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जायेगा