हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से अधेड़ ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
बहन बहनोई के पास रहकर फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मौदहा तहसील के सिजनौडा गांव निवासी सूरज सिंह 55 वर्ष अविवाहित था और पचखुरा बुजुर्ग निवासी अपने बहनोई रामनाथ सिंह के साथ यहां रहकर फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करके जीवन यापन करत