भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में NEET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, कड़ी चेकिंग के बाद 5 केंद्रों पर अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 का आयोजन रविवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने व्यापक तैयारियां की थीं। भीलवाड़ा शहर में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 2218 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।