पांडू: पांडू में घर की चोरी का खुलासा, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को चोरी के गहनों के साथ किया गिरफ्तार
Pandu, Palamu | Nov 15, 2026 जिले के पांडू थाना क्षेत्र में घर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरुआ टोला आमतर निवासी पवन कुमार प्रजापति (19 वर्ष), पिता ओम प्रकाश प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद किया है।