पाकुड़: पाकुड़ डीसी मनीष कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
Pakaur, Pakur | Dec 1, 2025 पाकुड़ डीसी मनीष कुमार ने सोमवार तीन बजे करीब सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एमटीसी (मलन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) के रिनोवेशन के लिए उपाधीक्षक, सदर अस्पताल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अस्पताल के किचन का भी अवलोकन किया.जहां मरीजों के लिए तैयार किए जा रहे खान-पान की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्था को देखा.