सज्जनगढ़: गराडीया एनीकट में युवक की डूबने से हुई मौत, SDRF और ग्रामीणों की मदद से शव निकाला, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के गराडीया एनीकट में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मांगीलाल पुत्र नाथू रावत मीणा, निवासी टेकन खोड़ी पीपली जिला सलूम्बर के रूप में हुई है।परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। जिसकी जानकारी सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे दी।