गिरिडीह: यातायात पुलिस गिरिडीह द्वारा शहर के टावर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया
यातायात पुलिस गिरिडीह की ओर से बुधवार की देर रात 12 बजे शहर के टावर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस मौके पर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर यंत्र से वाहन चालकों की जांच की ओर पता किया गया कि चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाया जा रहा है या नहीं। इसका नेतृत्व यातायात पुलिस इंस्पेक्टर दुगन टोपनो कर रहे थे।