गिरिडीह: सदर प्रखंड के पूर्णानगर सहित चार पंचायतों में 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के पूर्णानगर सहित चार पंचायत में गुरुवार को 10 बजे से किया गया। पूर्णानगर पंचायत भवन में शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक स्थानीय मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि ने विधिवत रूप से किया।