गिरिडीह: सड़क हादसे में मौत के बाद बेंगाबाद के महुआर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति के शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सड़क हादसे में मौत के बाद गुरुवार को 12 बजे बेंगाबाद के महुआर निवासी 58 वर्षीय रामचंद्र पासी के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बेंगाबाद टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे मे इनकी मौत हो गई।वहीं चार लोग घायल हो गए। सुबह मे टेम्पू मे सवार हो कर बच्चे समेत 8 लोग देवघर जिला स्थित बुढ़ाई मेला मुंडन के लिए जा रहे थे।